{"_id":"67948040df55dc3d8709f259","slug":"video-five-cow-smugglers-arrested-three-injured-during-police-encounter-in-muzaffarnagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दाैरान पांच गोकश गिरफ्तार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दाैरान पांच गोकश गिरफ्तार, तीन घायल
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:40 AM IST
मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार थाना पुलिस की देर रात शामली रोड वहलना कट पुल के पास गोकशी कर रहे आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए है।
देर रात गोकशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने तीन गोवंश को मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपियों से गोकशी करने के उपकरण, पांच मोबाइल फोन, एक कार सहित तीन वाहन तथा तीन तमंचे बरामद किये। कार्यवाहक सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि सुजडू की लीकडा पट्टी निवासी मंशाद, शादाब उर्फ चिड़ा , रिजवान, सरवट निवासी विसार तथा गहराबाग खालापार निवासी इकरार उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। इनमें मंशाद, विसार व शादाब उर्फ चिड़ा घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ काफी मुकदमे दर्ज है। मंशाद थाना खालापार के एक मुकदमे में वांछित था। शादाब, मंशाद व इसरार थाना खालापार के हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।