Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Gwalior News Due to old enmity miscreants opened fire several rounds of firing were captured in CCTV
{"_id":"6794b709631d07d4d30ee607","slug":"video-gwalior-news-due-to-old-enmity-miscreants-opened-fire-several-rounds-of-firing-were-captured-in-cctv","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने की फायरिंग, कई राउंड फायर की हरकत CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने की फायरिंग, कई राउंड फायर की हरकत CCTV में कैद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 03:35 PM IST
Link Copied
ग्वालियर में बदमाशों ने एक घर पर हमला कर दिया। जब घर मालिक बाहर निकलकर आया तो बदमाशों ने एक के बाद एक चार से पांच राउंड गोलियां चला दीं। किसी तरह घर मालिक ने अपनी जान बचाई। घटना आदर्श नगर महाराजपुरा इलाके की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही बदमाश कट्टे, पिस्टल और राइफल लहराते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने एक नामजद सहित आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी जितेंद्र सिंह गुर्जर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। वह ड्यूटी से आए और खाना खाने के बाद घर में सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी रात एक बजे उन्हें दरवाजे पर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। लगा कि गली में किसी से झगड़ा हो रहा है। देखने के लिए जैसे ही रेलिंग पर पहुंचे तो बाहर छह से सात युवक खड़े हुए थे। युवकों की नजर बालकनी में आए जितेंद्र पर गई तो उन्होंने पहले पथराव किया। फिर एक युवक ने राइफल से जितेंद्र पर फायरिंग कर दी। उसके साथी ने कट्टे से उन पर फायर कर दिए। गोली उनके पास से गुजरी और दीवार पर जा लगी। अचानक हुए हमले से वह घबरा गए और अंदर जाकर जान बचाई।
जिस समय हमला हुआ था, कुछ देर के लिए जितेंद्र बाहर आए थे। उस समय उन्होंने देखा था कि जो युवक राइफल से फायरिंग कर रहा था, वह पास ही रहने वाला टीटू गुर्जर था। उसके साथ ही यह सभी हमलावर आए थे, जिनको वह नहीं पहचानता है। तत्काल उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस अब टीटू की तलाश कर रही है, जिससे हमला का कारण और अन्य हमलावरों की पहचान की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।