Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Hooliganism in Kotla Saidan Village, Amritsar: Intruders Break into Home and Attack Family
{"_id":"6a01968c17679c771201298f","slug":"video-hooliganism-in-kotla-saidan-village-amritsar-intruders-break-into-home-and-attack-family-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के गांव कोटला सैदां में देर रात गुंडागर्दी, घर में घुसकर परिवार पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर के गांव कोटला सैदां में देर रात गुंडागर्दी, घर में घुसकर परिवार पर हमला
अमृतसर के थाना काठू नंगल क्षेत्र अंतर्गत गांव कोटला सैदां में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब कुछ हथियारबंद युवक जबरन एक घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की, फायरिंग की और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कोटला सैदां में कुछ लोग घर में घुसकर झगड़ा और तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान और जुटाए जा रहे सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार बलजीत सिंह और उनके पुत्र समेत परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर पिस्तौल, दातर, लोहे की रॉड और डंडों से लैस होकर आए थे। घर में घुसते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने नई कार के शीशे तोड़ दिए तथा घर के अंदर अलमारियां, रसोई के शीशे और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। परिवार का दावा है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की।
गांव के सरपंच प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब 10 से 15 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। सरपंच ने आरोप लगाया कि हमलावर हथियारों के बल पर परिवार को डराते रहे और लंबे समय तक घर में उत्पात मचाते रहे।
वहीं पीड़ित महिला वरिंदर कौर ने रोते हुए बताया कि उनका पति शहर से सामान लेकर घर लौटा था और कपड़े बदल रहा था कि तभी कुछ युवक अचानक घर में घुस आए। उन्होंने आते ही हमला शुरू कर दिया और पूरे परिवार के साथ मारपीट की। वरिंदर कौर ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और उनकी बांह पर चोट मारी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।