{"_id":"69fd9f9f9ac05165190ee63b","slug":"video-aap-mla-kuldeep-dhaliwal-lashes-out-at-the-centre-and-the-bjp-government-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप विधायक कुलदीप धालीवाल केंद्र और भाजपा सरकार पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायक कुलदीप धालीवाल केंद्र और भाजपा सरकार पर बरसे
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जब भी चुनाव आते हैं, उसी दौरान बम धमाकों और आतंकी घटनाओं का माहौल बनना शुरू हो जाता है। अमृतसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान धालीवाल ने कहा कि दीनानगर जैसे हमले भी चुनावी दौर में ही हुए, जिनमें देश के जवान शहीद हुए, लेकिन आज तक इन मामलों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा डर और दहशत का माहौल बनाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखे जाने के बावजूद बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों को आधुनिक तकनीक तथा एंटी-ड्रोन सिस्टम उपलब्ध नहीं करवाए गए।
धालीवाल ने कहा कि हाल ही में पठानकोट में पंजाब पुलिस ने ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार बरामद किए हैं, जो सीमा सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। भाजपा नेता तरूण चुघ द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजे गए मानहानि नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए धालीवाल ने कहा कि नोटिस का जवाब दिया जाएगा, लेकिन सच बोलना बंद नहीं किया जाएगा।
बेअदबी कानून को लेकर उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पंजाब विधानसभा में इस कानून पर चर्चा हो रही थी, तब अकाली दल का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। धालीवाल ने दावा किया कि संत समाज, सिख विद्वानों और विभिन्न संगठनों से चर्चा के बाद ही यह कानून तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे, गैंगस्टरों और आतंकवाद के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।