Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Members of the Chief Khalsa Diwan will be required to submit certificates proving they are Amritdhari.
{"_id":"69fdb8ca17bff00671004981","slug":"video-members-of-the-chief-khalsa-diwan-will-be-required-to-submit-certificates-proving-they-are-amritdhari-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चीफ खालसा दीवान के सदस्यों को देनें होंगे अमृतधारी होने के प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ खालसा दीवान के सदस्यों को देनें होंगे अमृतधारी होने के प्रमाण पत्र
चीफ खालसा दीवान के सदस्यों को अब अमृतधारी होने के प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। यह फैसला श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के दौरान लिया गया। चीफ खालसा दीवान के प्रधान इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि गलत जानकारी देने वाले सदस्यों की सदस्यता भी रद्द की जा सकती है।
हाल ही में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से चीफ खालसा दीवान के प्रधान समेत कुछ सदस्यों को तलब किया गया था। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए और अमृतधारी तथा गैर-अमृतधारी सदस्यों संबंधी अपना स्पष्टीकरण दिया।
मीडिया से बातचीत करते हुए इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि अब सभी सदस्यों से अमृत छकने के प्रमाण पत्र मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले सदस्यों द्वारा फार्म में दी गई जानकारी के आधार पर ही यह मान लिया जाता था कि कौन अमृतधारी है और कौन नहीं, लेकिन अब प्रमाण के तौर पर सर्टिफिकेट देना जरूरी होगा।
निज्जर ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों जैसे कानपुर, दिल्ली और अन्य शहरों में रहने वाले सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के मान्यता प्राप्त गुरुद्वारा साहिब से प्रमाण पत्र प्राप्त कर भेजेंगे। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि संगठन में कितने सदस्य अमृतधारी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान कोई सदस्य गलत जानकारी देता पाया गया या वह प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सका तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे सदस्यों की सदस्यता भी रद्द की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।