{"_id":"6a06f687d41262f7cf08dbcd","slug":"video-protest-against-the-hike-in-diesel-and-petrol-prices-and-the-lathi-charge-on-farmers-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी और किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ चंडीगढ़ में किसानों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारों के विरोध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा बाबा बकाला में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए किसानों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों और किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
इस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला प्रधान रणजीत सिंह कलेर बाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।