{"_id":"69fc660043ba5b2a2e0abc6d","slug":"video-chief-minister-bhagwant-mann-paid-obeisance-at-sri-darbar-sahib-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शुकराना यात्रा के तहत सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास कर पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बेअदबी मामलों में सख्त सजा से जुड़े कानून में किए गए संशोधन को गुरु महाराज की बख्शीश बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पंजाब विधानसभा में पारित किए गए इस बिल को राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है और जनता द्वारा भी इसका स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा गुरु महाराज ने उनसे करवाई है और वे आगे भी इसी तरह जनता और गुरु घर की सेवा करते रहेंगे।
ईडी की हालिया रेड को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का इन कार्रवाइयों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक निजी कंपनी से जुड़ी है और सरकार का कोई व्यक्ति इसमें शामिल नहीं है।
एसजीपीसी चुनावों में हो रही देरी पर भगवंत मान ने कहा कि चुनाव न करवाना एसजीपीसी के आकाओं की मंशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी मामलों में शामिल लोग ही अब कानून का विरोध कर रहे हैं।
विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीकर कल अपना पक्ष रखने के लिए पेश होंगे। उन्होंने कहा कि बेअदबी विरोधी कानून किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि पूरी विधानसभा ने सर्वसम्मति से पास किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।