{"_id":"698d7a6aa4533c68ca036b37","slug":"video-complaint-against-harvinder-singh-sarna-for-calling-akal-takht-just-a-building-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अकाल तख्त को ‘सिर्फ बिल्डिंग’ बताने पर हरविंदर सिंह सरना के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाल तख्त को ‘सिर्फ बिल्डिंग’ बताने पर हरविंदर सिंह सरना के खिलाफ शिकायत
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना के कथित विवादित बयान के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
डीएसजीएमसी नेताओं का आरोप है कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सरना ने श्री अकाल तख्त साहिब को “सिर्फ एक बिल्डिंग” बताया और 1984 के सिख नरसंहार जैसे गंभीर मुद्दे को माफ करने योग्य कहा। उन्होंने इसे सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
कमेटी ने मांग की है कि हरविंदर सिंह सरना को तत्काल अकाल तख्त साहिब में तलब कर उनके बयान पर स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में धार्मिक संस्थाओं की मर्यादा से खिलवाड़ न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।