{"_id":"698dafe458b7292259093415","slug":"video-two-youths-arrested-with-75-kg-heroin-in-amritsar-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 किलो हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 किलो हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 किलो 500 ग्राम हेरोइन और 21 हजार रुपये ड्रग मनी सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। नाकाबंदी के दौरान संदेह के आधार पर दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए डेरा बाबा नानक सेक्टर के रास्ते मंगाई गई थी। आरोपी दुबई में बैठे हैंडलर करणदीप उर्फ करण के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर सप्लाई का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक की उम्र महज 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और हवाला कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।