{"_id":"6986fd8019266a4e2002fb25","slug":"video-congress-women-workers-in-amritsar-burned-an-effigy-of-ravneet-bittu-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका रवनीत बिट्टू का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका रवनीत बिट्टू का पुतला
अमृतसर के हॉलगेट के बाहर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की पूर्व जिला प्रधान जतिंदर सोनिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने बिट्टू का पुतला फूंकते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
मीडिया से बातचीत करते हुए जतिंदर सोनिया ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने किसी भी सिख समुदाय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, बल्कि केवल रवनीत सिंह बिट्टू को ही गद्दार कहा था। सोनिया ने आरोप लगाया कि बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी से गद्दारी की है, इसी कारण राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिखों के नाम पर राजनीति कर रही है और इस मुद्दे को तूल देकर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में बिट्टू के अमृतसर दौरे के दौरान भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।