{"_id":"69d7283d7e714bc57a075728","slug":"video-dilapidated-condition-of-daburji-flyover-in-amritsar-government-accused-of-negligence-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दबुरजी फ्लाईओवर की जर्जर हालत, सरकार पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में दबुरजी फ्लाईओवर की जर्जर हालत, सरकार पर लापरवाही के आरोप
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश बंसी ने एयरपोर्ट-अटारी मार्ग पर स्थित दबुरजी (गोल्डन गेट) फ्लाईओवर की खस्ता हालत को लेकर पंजाब सरकार और संबंधित विभागों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि फ्लाईओवर की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
बंसी ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के तीन-तीन विधायक रहते हैं और रोजाना इसी मार्ग से गुजरते होंगे, इसके बावजूद फ्लाईओवर की बदहाल स्थिति की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
उन्होंने बताया कि निर्माण के समय सर्विस लेन नहीं बनाई गई, जिससे लोगों को पहले ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब फ्लाईओवर में धंसाव का खतरा बना हुआ है, जिससे इलाके में डर का माहौल है। बंसी ने यह भी कहा कि सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पहले ही मजबूत पिलर वाले फ्लाईओवर की मांग उठाई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।
बंसी ने ठेकेदार कंपनी और अधिकारियों पर मिलीभगत से घटिया निर्माण करने का आरोप लगाते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी हस्तक्षेप कर जवाबदेही तय करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस लेन आज भी बंद पड़ी है, जहां पानी जमा रहता है और सीवरेज की समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बंसी ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग अपने घर बेचकर यहां से जाने को मजबूर हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और कहा कि यह स्थिति बड़े हादसे की चेतावनी है।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।