{"_id":"698ed4c816ca658aef0c7a71","slug":"video-farmers-protest-in-amritsar-against-the-us-india-trade-deal-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अमेरिका–भारत ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अमेरिका–भारत ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता संघर्ष के आह्वान पर प्रदेशभर में जिला और डीसी मुख्यालयों पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसान नेताओं का आरोप है कि यह समझौता देश के किसानों, डेयरी फार्मरों और छोटे व्यापारियों के लिए घातक साबित होगा। उनका कहना है कि सरकार ने बिना विस्तृत जानकारी सार्वजनिक किए समझौता किया है। नेताओं ने कहा कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी और बड़े स्तर पर संसाधन उपलब्ध हैं, जबकि भारत का किसान सीमित जमीन और साधनों के सहारे खेती करता है, ऐसे में प्रतिस्पर्धा संभव नहीं है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि डील रद्द नहीं की गई तो देशव्यापी बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।