{"_id":"6a27d9906b0df9fe9303f1c3","slug":"video-gunshot-fired-at-amritsar-dcp-law-and-order-office-employee-injured-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में चली गोली, कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में चली गोली, कर्मचारी घायल
अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय में सोमवार को गोली चलने की घटना में एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर आलम विजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यालय परिसर में गोली चलने से एक कर्मचारी जख्मी हुआ है। प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घायल कर्मचारी को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।
उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।