{"_id":"698d6d39513b8235de03e0ed","slug":"video-india-us-trade-deal-anti-farmer-draft-should-be-made-public-kuldeep-singh-dhaliwal-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत–अमेरिका ट्रेड डील किसान विरोधी, ड्राफ्ट सार्वजनिक किया जाए: कुलदीप सिंह धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत–अमेरिका ट्रेड डील किसान विरोधी, ड्राफ्ट सार्वजनिक किया जाए: कुलदीप सिंह धालीवाल
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत–अमेरिका ट्रेड समझौते पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे पंजाब समेत देश के किसानों के लिए घातक बताया। धालीवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ इस डील की सराहना कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रधानमंत्री ने संसद में और न ही प्रेस वार्ता में इसका वास्तविक ड्राफ्ट सार्वजनिक किया है।
उन्होंने दावा किया कि समझौते के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर भारत में 0% टैक्स लगेगा, जबकि भारतीय किसानों को अमेरिका में 18% टैक्स देना होगा। धालीवाल ने पूछा कि यह कैसा बराबरी का समझौता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सस्ती अमेरिकी मक्का, सोयाबीन व अन्य फसलें बिना शुल्क भारत आईं तो पंजाब सहित कई राज्यों के किसान प्रभावित होंगे।
धालीवाल ने मांग की कि डील का ड्राफ्ट पंजाबी और अंग्रेजी में जारी कर किसानों के सामने रखा जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।