{"_id":"6a65c552a13f5c22990caa38","slug":"video-nrmu-meeting-in-amritsar-in-protest-against-the-attack-on-a-railway-official-in-agra-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"आगरा में रेलवे अधिकारी पर हमले के विरोध में अमृतसर में NRMU की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में रेलवे अधिकारी पर हमले के विरोध में अमृतसर में NRMU की बैठक
आगरा में रेलवे अधिकारी पर कथित तौर पर आरपीएफ कर्मियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में रविवार को अमृतसर में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा, कार्यस्थल पर बढ़ती घटनाओं और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
यूनियन पदाधिकारी विवेक महाजन ने कहा कि आगरा की घटना बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विवेक महाजन ने बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए, कार्यस्थलों पर बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जाए तथा रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो यूनियन आगे की रणनीति तय करेगी।
बैठक में यूनियन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।