{"_id":"6a65e8a060a1923bef0b9c8d","slug":"video-miri-piri-khalsa-march-moves-forward-on-the-third-day-with-khalsa-spirit-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"खालसाई जोश के साथ तीसरे दिन आगे बढ़ा मीरी-पीरी खालसा मार्च, गोइंदवाल साहिब के लिए हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसाई जोश के साथ तीसरे दिन आगे बढ़ा मीरी-पीरी खालसा मार्च, गोइंदवाल साहिब के लिए हुआ रवाना
श्री अकाल तख्त साहिब से आरंभ हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च शनिवार को तीसरे दिन पूरे खालसाई जोश और धार्मिक उत्साह के साथ अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ। गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, तरनतारन से शुरू हुआ यह मार्च श्री गोइंदवाल साहिब की ओर बढ़ा। रवाना होने से पहले गुरुद्वारा साहिब में आयोजित दीवान में बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरकर गुरमत विचारों का श्रवण किया।
दीवान के दौरान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी राजदीप सिंह ने गुरबाणी की व्याख्या करते हुए संगत को गुरु साहिबानों के उपदेशों से जुड़ने का संदेश दिया। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी संगत को संबोधित किया।
कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम का सर्वोच्च तख्त है, जहां से गुरु साहिब ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े होने तथा सत्य और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मीरी-पीरी दिवस को समर्पित इस खालसा मार्च का उद्देश्य युवाओं और संगत को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ना तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।