{"_id":"6982eb0854f40ecfc5089663","slug":"video-punjabi-singer-and-actor-mehtab-virk-paid-his-respects-at-sachkhand-sri-darbar-sahib-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाबी गायक व अभिनेता मेहताब विर्क ने सचखंड श्री दरबार साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी गायक व अभिनेता मेहताब विर्क ने सचखंड श्री दरबार साहिब में टेका माथा
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक मेहताब विर्क ने आज सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर गुरु रामदास जी के चरणों में अरदास की। विदेश दौरे से लौटने के बाद वह सबसे पहले श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर शुकराना अदा किया और सर्वभलाई की कामना की।
इस अवसर पर मेहताब विर्क ने इलाही बाणी का कीर्तन श्रवण किया। उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हैं, तो गुरु साहिब के चरणों में अरदास अवश्य करते हैं। अपनी चर्चित फिल्म ‘नी मैं सस कुट्टणी’ और उसके दूसरे भाग की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वाहेगुरु ने उनकी अरदासों को स्वीकार किया है।
मेहताब विर्क ने कहा कि विदेश से लौटते ही मैं गुरु घर में शुकराना करने आया हूं, ताकि भविष्य में भी अच्छे विषयों पर काम करते हुए पंजाबी मातृभाषा की सेवा करता रहूं। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके नए गीत भी रिलीज होने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।