{"_id":"6981d529a0e31b67980c8d1f","slug":"video-the-trailer-for-the-film-assi-was-released-in-amritsar-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, मनोज पाहवा और अनुभव सिन्हा रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, मनोज पाहवा और अनुभव सिन्हा रहे मौजूद
बॉलीवुड फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर मंगलवार को अमृतसर के मूवी टाइम सिनेमा हॉल में रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रमुख कलाकार मनोज पाहवा, प्रसिद्ध निर्देशक अनुभव सिन्हा और अभिनेता कुमुद मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज पाहवा ने बताया कि फिल्म 20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘अस्सी’ एक महिला के जीवन पर आधारित है। हालांकि कहानी का किरदार काल्पनिक है, लेकिन इसकी घटनाएं समाज की वास्तविकता के बेहद करीब हैं।
वहीं निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि फिल्म की कहानी रोजमर्रा की उन घटनाओं से प्रेरित है, जिनके बारे में हम अक्सर अखबारों में पढ़ते हैं। खासकर बड़े शहरों में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को फिल्म के माध्यम से संवेदनशील तरीके से दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की प्रस्तुति में हॉलीवुड स्टाइल का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।
निर्माताओं के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ समाज की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी, साथ ही महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर एक मजबूत संदेश देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।