Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Several flights to Dubai and UAE from Amritsar airport cancelled due to US-Israel and Iran war
{"_id":"69a410fb069f71438e06f70d","slug":"video-several-flights-to-dubai-and-uae-from-amritsar-airport-cancelled-due-to-us-israel-and-iran-war-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिका–इजराइल और ईरान युद्ध का अमृतसर एयरपोर्ट पर असर, दुबई-यूएई की कई उड़ानें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका–इजराइल और ईरान युद्ध का अमृतसर एयरपोर्ट पर असर, दुबई-यूएई की कई उड़ानें रद्द
Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:42 PM IST
Link Copied
मध्य-पूर्व में जारी तनाव का असर अब पंजाब की हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यूएस और इजराइल द्वारा Iran पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। सुरक्षा कारणों से कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिसका सीधा प्रभाव श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ा है।
रविवार को एयरपोर्ट पर सन्नाटा पसरा रहा। दुबई, शारजाह और अन्य खाड़ी देशों के लिए जाने वाली और वहां से आने वाली करीब 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। खासतौर पर यूएई के शहर दुबई और शारजाह के लिए संचालित उड़ानें प्रभावित रहीं।
अचानक उड़ानें रद्द होने से सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। यात्रियों का कहना है कि उनके पास कंफर्म टिकट थीं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उड़ान रद्द कर दी गई है। आगे की उड़ानों को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही, जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
यात्री अरविंदर सिंह ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से Doha में काम कर रहा है और एक महीने पहले घर आया था। कंपनी ने वापसी का टिकट भेजा था, लेकिन एयरपोर्ट पर उसे उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। वहीं गुरदासपुर जिले के कलानौर निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि उसे मस्कट जाना था, जहां वह पिछले 10 वर्षों से कार्यरत है। उड़ान रद्द होने से उसकी नौकरी पर भी संकट खड़ा हो गया है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार करीब दस अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हालात सामान्य होने तक उड़ानों की बहाली को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। यात्रियों को संबंधित एयरलाइन से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।