{"_id":"6991aff783030f892c0f5b6d","slug":"video-special-checking-drive-in-amritsar-rural-police-tightening-noose-on-gangsters-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रूरल में स्पेशल चेकिंग अभियान, गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रूरल में स्पेशल चेकिंग अभियान, गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा
पंजाब सरकार के ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जिले में बड़े स्तर पर स्पेशल चेकिंग कैंपेन चलाया। एसएसपी सोहेल मीर ने बताया कि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और गैंगस्टर व आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से तीन बड़ी चेकिंग की गईं।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शॉपिंग मॉल, मुख्य मार्गों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक परिवहन पर विशेष निगरानी रखी गई। वाहनों की तलाशी, ड्राइविंग लाइसेंस की जांच और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। बसों सहित सरकारी व निजी वाहनों की भी सघन जांच हुई।
एसएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई पहले चलाए गए ‘प्रहार-1’ और ‘प्रहार-2’ ऑपरेशन की कड़ी है, जिनमें कई अपराधी गिरफ्तार किए गए और नशीले पदार्थ बरामद हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।