Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
On the occasion of the birth anniversary of Baba Deep Singh, a mass Anand Karaj ceremony was organized for 15 needy daughters.
{"_id":"6992b102e72283e952090a4d","slug":"video-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-baba-deep-singh-a-mass-anand-karaj-ceremony-was-organized-for-15-needy-daughters-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा दीप सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक आनंद कारज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा दीप सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक आनंद कारज
धन-धन बाबा दीप सिंह के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशेष सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 15 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के आनंद कारज पूर्ण गुरुमर्यादा के साथ संपन्न कराए गए। यह सोसाइटी द्वारा आयोजित 15वां ऐसा सामाजिक आयोजन था, जिसमें 15 जोड़ों ने लावां लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
सोसाइटी के प्रबंधकों ने बताया कि यह सेवा संगत के सहयोग और गुरु साहिब की कृपा से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि विवाह करने वाली 15 बेटियों में से 6 ऐसी थीं, जिनके सिर पर माता-पिता का साया नहीं था। सोसाइटी ने अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सभी जिम्मेदारियां निभाईं।
नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक घरेलू सामान भी भेंट किया गया। समारोह में आई बारातों और संगत के लिए लंगर व चाय-पानी की व्यवस्था की गई। प्रबंधकों ने कहा कि संस्था आगे भी मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।