{"_id":"6991a3d3769f61e7660e76fb","slug":"video-chairman-of-sc-commission-bowed-down-at-harimandir-sahib-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए एससी आयोग के चेयरमैन, जातीय भेदभाव पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए एससी आयोग के चेयरमैन, जातीय भेदभाव पर जताई चिंता
पंजाब स्टेट एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने रविवार को हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। अरदास के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाज में बढ़ते जातीय और धार्मिक भेदभाव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने समानता और सांझीवालता का संदेश दिया, लेकिन आज भी वह सोच व्यवहार में पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है।
उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में आयोग के पास जातीय और धार्मिक भेदभाव से जुड़ी 3,750 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती हैं। गुरुओं की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोबिंद सिंह तक सभी के संदेश को समाज में अपनाने की जरूरत बताई।
तरणतारन की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बाबा जीवन सिंह की तस्वीरों को नीचे लगाने को संकीर्ण मानसिकता करार दिया और सरकार को सख्त कदम उठाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।