{"_id":"69a2c0754ea1f1e4160f6d7a","slug":"video-sufi-singer-hans-raj-hans-bowed-down-at-sri-darbar-sahib-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए सूफी गायक हंस राज हंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए सूफी गायक हंस राज हंस
प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक हंस राज हंस ने शुक्रवार को श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर अरदास की। गुरु घर में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर जो आत्मिक शांति मिलती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “जैसे गूंगा गुड़ खाकर उसका स्वाद नहीं बता सकता, वैसे ही यहां की इलाही कृपा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।”
राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर हंस राज हंस ने कहा कि वह कभी पेशेवर राजनेता नहीं रहे। यह महज एक ‘कर्म चक्र’ था, जो अब पीछे छूट चुका है। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने खुद को पूरी तरह से परमात्मा और संगत के हवाले कर दिया है।
अपने संगीत सफर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि संगीत ही उनकी असली पहचान और जिंदगी है। उन्होंने युवाओं और उभरते गायकों को नशे से दूर रहने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। फिल्मों में वापसी के संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि उम्र के अनुरूप कोई अच्छा प्रस्ताव मिला तो वह बड़े पर्दे पर जरूर नजर आएंगे।
अमृतसर की धरती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है, जहां दारा सिंह जैसे महान पहलवान पैदा हुए। इसलिए युवाओं को अपने स्वास्थ्य और विरासत के प्रति सजग रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।