{"_id":"6a60c2234d4f64d4440bdfe2","slug":"video-the-miri-piri-khalsa-march-will-set-out-from-sri-akal-takht-sahib-on-july-24-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"24 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब से निकलेगा 'मीरी-पीरी खालसा मार्च'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब से निकलेगा 'मीरी-पीरी खालसा मार्च'
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि मीरी-पीरी दिवस को समर्पित विशेष 'मीरी-पीरी खालसा मार्च' का आयोजन 24 जुलाई से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंह साहिब जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज और एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा विभिन्न सिख संगठनों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।
काहलवां ने बताया कि मार्च का उद्देश्य युवाओं को नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर कर सिखी स्वरूप से जोड़ना तथा श्री अकाल तख्त साहिब के मीरी-पीरी सिद्धांत का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।
उन्होंने बताया कि यह मार्च 24 जुलाई को सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से रवाना होगा। यह हॉल गेट, पुतलीघर, छेहरटा साहिब, अटारी सहित विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए पहले दिन गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब, बीड़ ठठ्ठा में रात्रि विश्राम करेगा। इसके बाद मार्च श्री दरबार साहिब तरनतारन, गोइंदवाल साहिब, धर्मकोट (मोगा), वजीदपुर, फरीदकोट, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा से होता हुआ 3 अगस्त को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा।
एसजीपीसी सचिव ने संगत से अपील की कि वे अपने बच्चों सहित इस खालसा मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने मार्ग की सफाई, लंगर सेवा तथा संगत के ठहरने की व्यवस्था जैसी सेवाओं में भी बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।