{"_id":"6a606ff30e80a9e91e033084","slug":"video-solan-accident-pickup-overturns-and-hangs-on-railing-near-chambaghat-major-tragedy-averted-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंबाघाट में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, रेलिंग में लटकी; बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंबाघाट में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, रेलिंग में लटकी; बड़ा हादसा टला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:53 PM IST
Link Copied
सोलन शहर के प्रवेश द्वार चंबाघाट स्थित शिवाना हिल्स होटल के समीप बुधवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग में लटक गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार पिकअप पंचकूला से ईंटें लेकर चंबाघाट की ओर आ रही थी। जैसे ही चालक ने वार्ड की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन मोड़ने का प्रयास किया, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद पिकअप पलट गई और रेलिंग के सहारे लटक गई।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि वाहन रेलिंग में फंस गया, जिससे वह गहरी ढलान में गिरने से बच गया। हादसे में चालक समेत किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में वाहन को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।