{"_id":"6a60734f782d6cac110de81d","slug":"video-pmmvy-himachal-women-child-development-department-signs-mou-to-strengthen-pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Matru Vandana Yojana: मातृ वंदना योजना को और प्रभावी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Matru Vandana Yojana: मातृ वंदना योजना को और प्रभावी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया एमओयू
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:07 PM IST
हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन और उसे अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को राजधानी शिमला के टुटीकंडी स्थित हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास निदेशालय में विभाग और एमएस आईपीई ग्लोबल लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान महिला एवं बाल विकास निदेशालय के निदेशक पंकज ललित ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से योजना के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बेहतर क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक समयबद्ध पहुंच और विभिन्न स्तरों पर समन्वय बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने योजना के संचालन में गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा एमएस आईपीई ग्लोबल लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) एम.के. पदम कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।