Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Traffic Police Personnel Suspended on Charges of Accepting a Bribe from a Family Visiting Sri Harmandir Sahib
{"_id":"69eaf1154bec7d10ae0d5f89","slug":"video-traffic-police-personnel-suspended-on-charges-of-accepting-a-bribe-from-a-family-visiting-sri-harmandir-sahib-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरमंदिर साहिब आने वाले परिवार से रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरमंदिर साहिब आने वाले परिवार से रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस कर्मी सस्पेंड
श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आए एक परिवार से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद ट्रैफिक पुलिस के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव थोभा से एक परिवार अपनी कार से अमृतसर पहुंचा था। आरोप है कि रास्ते में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को रोका और बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उनसे 500 रुपये ले लिए। परिवार के सदस्यों ने इसके बाद वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया और पूरी घटना के बारे में बताते हुए आरोप लगाए।
वीडियो सामने आने के बाद एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बिना वैध कारण के वाहन रोका और पैसे लिए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।