{"_id":"69ccba9fab7e98b15c028d47","slug":"video-uproar-in-amritsar-over-youths-death-in-custody-family-alleges-torture-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हिरासत में युवक की मौत से हड़कंप, परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
अमृतसर में पुलिस हिरासत के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मृतक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिमांड के दौरान युवक को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसकी जान चली गई।
परिवार के अनुसार युवक पिछले पांच दिनों से पुलिस रिमांड में था और उसे एक कार चोरी के मामले में पकड़ा गया था। मृतक की मां ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसके इकलौते बेटे को “कूट-कूट कर मार दिया गया।” उनका कहना है कि पुलिस ने समय रहते सही इलाज नहीं कराया, जबकि उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।
मृतक की पत्नी ने भी बताया कि उनका दो साल का बच्चा है और इस घटना से उनका पूरा परिवार टूट गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में भी उचित इलाज नहीं मिला।
वहीं, थाना रंजीत एवेन्यू के पुलिस अधिकारी रोबिन हंस ने बताया कि युवक की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच करवाई जाएगी।
फिलहाल, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।