{"_id":"6994493b9dc5126ec70611b3","slug":"video-volleyball-tournament-at-gndu-amritsar-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीएनडीयू में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्यातिथि पहुंचे सांसद औजला, पंजाब की सुरक्षा पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनडीयू में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्यातिथि पहुंचे सांसद औजला, पंजाब की सुरक्षा पर जताई चिंता
अमृतसर स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दौरान जहां खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला, वहीं पंजाब की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
औजला ने कहा कि कुछ नापाक ताकतें पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टर तत्वों के जरिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों तथा धार्मिक स्थलों को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे तत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि राज्य में नशे और गैंगस्टरवाद की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर प्रभावी कदम उठाने में विफल रही हैं। उन्होंने सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की मांग दोहराई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।