{"_id":"699457077ad11c494402b637","slug":"video-moga-rally-marks-beginning-of-second-phase-of-anti-drug-campaign-said-kuldeep-dhaliwal-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा रैली ऐतिहासिक, नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत- कुलदीप धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा रैली ऐतिहासिक, नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत- कुलदीप धालीवाल
आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हाल ही में मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों द्वारा आयोजित रैली ऐतिहासिक रही और यह नशे के खिलाफ दूसरे चरण की शुरुआत है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में धालीवाल ने स्पष्ट किया कि मोगा में हुआ विशाल जुटान किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि नशे के खिलाफ जनता की लड़ाई का प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में तीन पक्ष—विलेज डिफेंस कमेटियां, पंजाब पुलिस और प्रशासन—मिलकर काम कर रहे हैं। यह एक सरकारी कार्यक्रम था, जिसमें मुख्य सचिव और डीजीपी ने भी भाग लेकर अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
धालीवाल ने बताया कि विलेज डिफेंस कमेटियों की सूचना पर कोठियां गांव में 40 किलो स्मैक बरामद की गई। इस कार्रवाई के लिए सरकार ने सरपंच को 10 लाख रुपये का इनाम दिया, जबकि एसएचओ, डीएसपी और अन्य पुलिस कर्मियों को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल और कांग्रेस पहले अपने शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। धालीवाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत को लेकर फैल रही अफवाहें निराधार हैं और वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे। उन्होंने दोहराया कि नशे के खिलाफ अभियान में किसी के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।