{"_id":"69c917a3b8c626bb7602bf8f","slug":"barnala-accident-3-labourers-killed-in-house-collapse-panic-in-farwahi-village-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला हादसा: मकान ढहने से 3 मजदूरों की मौत, गांव फरवाही में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला हादसा: मकान ढहने से 3 मजदूरों की मौत, गांव फरवाही में मचा हड़कंप
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 29 Mar 2026 05:44 PM IST
Link Copied
बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार तड़के दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब एक मकान को जैक की मदद से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। ताश के पत्तों की तरह मकान अचानक ढह गया। यहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विशाल के मकान को पिछले कुछ दिनों से मरम्मत के तहत जैक से उठाया जा रहा था। रविवार सुबह करीब 4:15 बजे अचानक मकान गिर गया, जिससे अंदर सो रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब से तुरंत अनाउंसमेंट कर लोगों को मदद के लिए बुलाया गया और प्रशासन को सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।