{"_id":"698ed627da20e015480b9221","slug":"bathinda-suitcase-case-body-of-young-woman-found-in-bahman-diwana-identified-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा सूटकेस केस: बहमन दीवाना में मिली युवती की लाश की हुई पहचान पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा सूटकेस केस: बहमन दीवाना में मिली युवती की लाश की हुई पहचान पहचान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Fri, 13 Feb 2026 01:18 PM IST
Link Copied
बठिंडा के गांव बहमन दीवाना में एक दिन पहले बुधवार को लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश मिली थी। यह सूटकेस गांव के पास खाली जगह पर फेंका गया था। सूटकेस के पास आवारा कुत्ते घूम रहे थे और सूटकेस खींच रहे थे। सूटकेस में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान मोगा जिले के बाघापुराना की रहने वाली मलिका के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने युवती की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की पहचान के कुछ घंटे बाद ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्र बताते है कि युवती की हत्या में उसके करीबी का हाथ था, जो पुलिस पूछताछ में खुलासा करेगा कि उसने युवती की हत्या क्यों और किस कारण की थी।हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारी शुक्रवार को मीडिया के सामने खुलासा कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।