{"_id":"6981e3d60895acb43c0a0658","slug":"chandigarh-fake-traffic-challans-exposed-cyber-network-was-operating-from-pakistan-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: फर्जी ट्रैफिक चालान का खुलासा,पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था साइबर नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: फर्जी ट्रैफिक चालान का खुलासा,पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहा था साइबर नेटवर्क
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 03 Feb 2026 05:33 PM IST
Link Copied
फर्जी ट्रैफिक चालान के नाम पर एसएमएस भेजकर लोगों से ठगी करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस की जांच में इस संगठित ठगी नेटवर्क का सीधा लिंक पाकिस्तान से जुड़ा पाया गया है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे रैकेट का संचालन पाकिस्तान से किया जा रहा था जबकि भारत में बैठे युवक केवल मैसेज भेजने का काम कर रहे थे। इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रथ निवासी शैलेंद्र कुमार (19) और बांदा निवासी महेंद्र सिंह (19) को यूपी के बांदा जिले से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी बेरोजगार थे और नौकरी की तलाश में थे। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज मिला जिसमें आसान तरीके से पैसे कमाने का लालच दिया गया था। मैसेज में एक लिंक डाउनलोड करने को कहा गया था। लिंक डाउनलोड करते ही दोनों आरोपी ठगी के नेटवर्क से जुड़ गए। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे लोगों के मोबाइल नंबरों पर फर्जी ट्रैफिक चालान से जुड़े एसएमएस भेजें। आरोपियों को हर एक मैसेज के बदले 15 पैसे देने का लालच दिया गया था। पिछले करीब चार महीनों से दोनों आरोपी यह काम कर रहे थे। वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और विभिन्न एप के जरिये लोगों के मोबाइल नंबर जुटाते थे और फिर उन्हें ट्रैफिक नियम उल्लंघन का फर्जी मैसेज भेजते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।