{"_id":"6a1edb365bc4add7b60c12e4","slug":"chandigarh-news-55-year-old-former-air-force-personnel-has-been-cycling-100-km-every-day-for-1489-days-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 55 वर्षीय पूर्व एयरफोर्स कर्मी 1489 दिनों से रोज चला रहे 100 KM साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 55 वर्षीय पूर्व एयरफोर्स कर्मी 1489 दिनों से रोज चला रहे 100 KM साइकिल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 02 Jun 2026 07:01 PM IST
Link Copied
जीरकपुर के 55 वर्षीय रूपेश कुमार बाली की कहानी सबसे अलग है। एयरफोर्स से 19 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके बाली के लिए साइकिलिंग अब जुनून से भी बढ़कर जीवन का हिस्सा बन चुकी है। वह पिछले 1489 दिनों से लगातार प्रतिदिन 100 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं। कुल मिलाकर वे 1 लाख 84 हजार 217 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुके हैं। बाली बताते हैं कि उन्होंने कभी चाय और कॉफी तक नहीं पी, लेकिन साइकिलिंग का ऐसा नशा चढ़ा कि अब दिन की शुरुआत और अंत उसी के साथ होता है। पिछले वर्ष पिता के निधन के दिन भी अंतिम संस्कार से लौटने के बाद उन्होंने अपना 100 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा किया। उनका कहना है कि लक्ष्य टूट जाए तो मन टूट जाता है। उनकी पहली सैलरी की याद भी साइकिल से जुड़ी है। 18 साल की उम्र में नौकरी लगने पर वह पहली तनख्वाह से साइकिल और मिठाई का डिब्बा लेकर घर पहुंचे थे। शायद तभी से साइकिल उनके जीवन का हिस्सा बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।