{"_id":"6a69b8487b98f15f5e084514","slug":"haryana-weather-monsoon-reactivated-in-haryana-orange-alert-today-heavy-rain-expected-for-the-next-3-days-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 दिन होगी झमाझम बारिश
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 29 Jul 2026 01:54 PM IST
Link Copied
हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून मंगलवार से फिर सक्रिय हो गया है। इसके चलते उत्तरी और पूर्वी जिलों में जमकर बादल बरसे। दोपहर बाद दक्षिण हरियाणा के भी कुछ जिलों में बारिश हुई। पलवल में 66.5, पंचकूला में 58.0, हिसार में 37.0, गुरुग्राम में 36.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से मजबूत होकर गहरे दबाव (डिप डिप्रेशन) में तब्दील हो गया है, जिससे हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की हवाएं सशक्त होने लगी हैं। इसके असर से मंगलवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले दो निम्न दबाव के क्षेत्र बन चुके हैं। हरियाणा और एनसीआर में 29-31 जुलाई के दौरान रुक-रुककर बारिश का दौर चलेगा। भिवानी जिले में मंगलवार दोपहर हुई चार एमएम बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत दी लेकिन कुछ देर बाद ही मौसम फिर बदल गया और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई हालांकि गर्मी से विशेष राहत नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।