{"_id":"6a69c18d0f7d7cbe2b088361","slug":"video-call-for-punjab-bandh-tomorrow-in-sri-kiratpur-sahib-and-sri-anandpur-sahib-also-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भी कल पंजाब बंद की काॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भी कल पंजाब बंद की काॅल
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में 30 जुलाई को घोषित पंजाब बंद का असर श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब में भी देखने को मिलेगा। सफाई कर्मचारियों ने शहरवासियों, व्यापारियों और सभी सामाजिक संगठनों से बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।
नगर पंचायत श्री कीरतपुर साहिब के प्रधान जसवीर सिंह ने बताया कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, जिसके कारण आंदोलन लगातार तेज हो रहा है।
उन्होंने शहरवासियों, दुकानदारों, व्यापारियों और सभी सामाजिक संगठनों से 30 जुलाई के पंजाब बंद में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बरनाला लाठीचार्ज के बाद कर्मचारियों में भारी रोष है और इसी के विरोध में पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है।
गौरतलब है कि सफाई कर्मचारी पिछले लगभग 22 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में 30 जुलाई का पंजाब बंद सरकार के खिलाफ उनके आंदोलन का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।