{"_id":"6a69c744aefc24105107f834","slug":"punjab-rain-alert-for-6-days-in-punjab-orange-warning-in-many-districts-narrow-gauge-train-service-closed-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: पंजाब में 6 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज वार्निंग, नैरोगेज ट्रेन सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: पंजाब में 6 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज वार्निंग, नैरोगेज ट्रेन सेवा बंद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 29 Jul 2026 02:59 PM IST
Link Copied
पंजाब में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेन सेवा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। जम्मू रेल मंडल ने सुरक्षा कारणों से संचालन रोकने का फैसला लिया है। जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का खतरा रहता है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद सेवा बहाल की जाएगी। ट्रेन बंद होने से हिमाचल जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। पंजाब में मंगलवार को कई जिलों में बारिश से तापमान करीब तीन डिग्री गिर गया। पारा सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे पहुंच गया। बठिंडा में सबसे अधिक 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पठानकोट में 77.5, रूपनगर में 34, बठिंडा में 20, एसबीएस नगर में 15.2 और लुधियाना में 13.6 मिलीमीटर बारिश हुई। खेती विशेषज्ञों के अनुसार बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और सिंचाई के लिए भूजल की खपत कम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।