{"_id":"69a56836ff4e044d4504cc49","slug":"israel-iran-conflict-tensions-rise-after-khamenei-s-death-next-72-hours-crucial-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"US-Israel Attack on Iran: 'खामेनेई की मौत के बाद बढ़ा तनाव, अगले 72 घंटे बेहद अहम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
US-Israel Attack on Iran: 'खामेनेई की मौत के बाद बढ़ा तनाव, अगले 72 घंटे बेहद अहम'
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 02 Mar 2026 04:07 PM IST
Link Copied
इजरायल-ईरान संघर्ष को लेकर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अद्वित्य मदान ने स्थिति को अत्यंत संवेदनशील बताया है। उन्होंने कहा कि अगले 72 घंटे इस पूरे संघर्ष की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। ब्रिगेडियर मदान के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिससे आंतरिक हालात और अधिक अस्थिर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि ईरान की वैचारिक सोच में अमेरिका को ‘बिग डेविल’ और इजरायल को ‘लिटिल डेविल’ माना जाता है। यही वजह है कि ईरान इस संघर्ष को केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैचारिक लड़ाई के रूप में भी देख रहा है।ब्रिगेडियर मदान ने स्पष्ट किया कि अब तक ईरान ने किसी भी प्रकार का परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं किया है। जिससे ये साफ है कि उसके पास परमाणु हथियार नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।