{"_id":"6a196c51e4274cf8490a8db3","slug":"punjab-bjp-president-kewal-dhillon-becomes-the-new-head-of-punjab-bjp-big-announcement-on-2027-elections-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab BJP President: केवल ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नए प्रधान, 2027 चुनाव पर बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab BJP President: केवल ढिल्लों बने पंजाब भाजपा के नए प्रधान, 2027 चुनाव पर बड़ा एलान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 29 May 2026 04:07 PM IST
Link Copied
भाजपा ने केवल ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे सुनील जाखड़ की जगह लेंगे।ढिल्लों भाजपा के पहले जट्ट सिख प्रधान हैं। एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस से आए चेहरे पर दांव लगाया है। ढिल्लों से पहले प्रधान रहे सुनील जाखड़ भी कांग्रेस से आए थे। ढिल्लों भाजपा नेताओं के साथ आज गवर्नर हाउस पहुंचे थे, इसी दाैरान उन्हें प्रधान बनाए जाने की जानकारी मिली। नियुक्ति के बाद अपने पहले बयान में नए प्रधान ने कहा कि अब उनका फोकस 2027 चुनाव पर रहेगा। ढिल्लों ने कहा कि 2027 में कमल खिलाने के लिए पंजाब में सभी को साथ लेकर चला जाएगा। जो लोग कहते हैं कि अगली बार भाजपा एक या दो सीटों पर सिमट जाएगी, वे 2027 में पंजाब भाजपा का प्रदर्शन देखकर चौक जाएंगे।उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीतने के बावजूद जनता से किए बड़े वादे अभी तक अधूरे हैं। बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है, पंजाब में सभी जातियां और समुदाय के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और 2027 में सरकार बनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।