{"_id":"69844a924d3462295c06079d","slug":"rahul-gandhi-bittu-controversy-heats-up-punjab-politics-bjp-launches-scathing-attack-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी–बिट्टू विवाद से पंजाब की राजनीति गरम, BJP का तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी–बिट्टू विवाद से पंजाब की राजनीति गरम, BJP का तीखा हमला
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Thu, 05 Feb 2026 01:15 PM IST
Link Copied
संसद भवन के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के बीच हुई तीखी नोकझोंक के बाद पंजाब की राजनीति में उबाल आ गया है। बिट्टू को ‘मेरे गद्दार दोस्त’ कहे जाने पर भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। पंजाब भाजपा नेताओं ने इसे न सिर्फ निंदनीय बताया, बल्कि कांग्रेस को सिख विरोधी करार दिया है। रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी आतंकवाद के दौर में मानव बम हमले में हत्या कर दी गई थी। बिट्टू तीन बार कांग्रेस से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। चुनाव हारने के बावजूद भाजपा ने उन्हें केंद्र में रेल राज्य मंत्री बनाया। भाजपा नेताओं का कहना है कि इसी राजनीतिक फैसले की कुंठा राहुल गांधी के बयान में दिखाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि 1984 में कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार की नीतियों के कारण निर्दोष सिखों का कत्लेआम हुआ। उस समय सत्ता मौन रही और दोषियों को संरक्षण मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का बयान उसी सिख विरोधी मानसिकता को दोहराता है। चुघ ने कहा कि संसद के बाहर बिट्टू को गद्दार कहना न केवल सिख-पंजाबी समाज, बल्कि पूरे देश की अस्मिता का अपमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।