{"_id":"6a85b7f89f4ce804ed04f272","slug":"video-bjp-leader-sushil-kumar-pinky-has-launched-a-campaign-against-illegal-mining-and-overloaded-tipper-trucks-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैर-कानूनी माइनिंग और ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ भाजपा नेता सुशील कुमार पिंकी ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर-कानूनी माइनिंग और ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ भाजपा नेता सुशील कुमार पिंकी ने खोला मोर्चा
ब्लॉक तलवाड़ा और हाजीपुर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून सीजन के दौरान कथित गैर-कानूनी माइनिंग जारी रहने तथा सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे ओवरलोडिड टिप्परों के कारण लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार पिंकी ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार से तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
सुशील कुमार पिंकी ने कहा कि मानसून सीजन में माइनिंग पर रोक और नियमों की सख्ती के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कानूनी माइनिंग के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर, स्टोन क्रेशर मेटेरियल से ओवरलोड टिप्पर दिन-रात तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन भारी वाहनों के कारण ग्रामीण सड़कों की हालत खराब होने के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों की कथित अनदेखी के कारण कई परिवारों को अपने प्रियजनों की जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर और कितनी जानें जाएंगी और सरकार कब जागेगी?” उन्होंने कहा कि लोगों को अब केवल आश्वासन और वादे नहीं चाहिए, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला तत्काल एक्शन और इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।