{"_id":"6a44e70f015d0643ea0b75b7","slug":"video-bollywood-actor-sonu-sood-arrives-in-moga-180-needy-families-get-new-homes-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, 180 जरूरतमंद परिवारों को मिला नया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, 180 जरूरतमंद परिवारों को मिला नया आशियाना
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने पैतृक शहर मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन मालविका सूद भी मौजूद रहीं। वर्ष 2025 के बरसात के मौसम पंजाब में बाढ़ से तबाही मचाई थी जिसमें मोगा और आसपास के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। लगातार बारिश के कारण अनेक गांवों में कच्चे मकान ढह गए थे और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे। उस कठिन समय में अभिनेता सोनू सूद और मालविका सूद ने गांव गांव जाकर लोगो को मदद की थी और मौजूदा हालत को देखते हुए सोनू सूद ने छत तुहाडी, जिम्मेदारी साडी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रभावित गांवों का दौरा किया था और पीड़ित परिवारों से वादा किया था कि उन्हें दोबारा सिर छुपाने के लिए पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा।
सूद फाउंडेशन ने अपने इस वादे को निभाते हुए पिछले एक वर्ष के दौरान मोगा और आसपास के जिलों में करीब 180 जरूरतमंद परिवारों के लिए नए घर बनवाकर तैयार कर दिए हैं। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले इन परिवारों को उनके नए आशियाने सौंप दिए गए, जिससे उन्हें सुरक्षित छत मिल सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।