{"_id":"6a44f77adb6691e31108f47d","slug":"video-event-held-in-ferozepur-under-the-mavan-dhiyan-satkar-yojana-thousands-of-women-attended-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में मावां धीयां सत्कार योजना के तहत कार्यक्रम, हजारों महिलाएं पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में मावां धीयां सत्कार योजना के तहत कार्यक्रम, हजारों महिलाएं पहुंचीं
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पंजाब सरकार की मावां धीयां सत्कार योजना के तहत एक पैलेस में विधायक नरेश कटारिया की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र जीरा की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने योजना को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जिसने महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया है।
इस अवसर पर विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का चुनावी वादा पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया तथा पंजाब प्रभारी का आभार व्यक्त किया। कटारिया ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए नहरों और पाइपलाइन का विस्तार, मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता सरकार के कामों से संतुष्ट है और आने वाले समय में राज्य में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के सरपंच, महिला सखियां और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।