{"_id":"6a44e8a7bacd8e37010bc30f","slug":"chandigarh-weather-update-heavy-rain-in-chandigarh-yellow-alert-till-july-6-major-drop-in-temperature-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, 6 जुलाई तक येलो अलर्ट; तापमान में बड़ी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में झमाझम बारिश, 6 जुलाई तक येलो अलर्ट; तापमान में बड़ी गिरावट
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 01 Jul 2026 03:47 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ में बुधवार को सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, जिससे लोगों को भीषण हीटवेव से राहत मिली है।मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान जो पिछले दिनों 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, वह आज करीब 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है। चंडीगढ़ में 6 जुलाई तक भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार मानसून की सक्रियता बढ़ने से अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। दो जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 3 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।