{"_id":"687c9cbafeef66cee5053f06","slug":"video-cm-bhagwant-mann-effigy-burnt-in-jagraon-against-land-pooling-policy-2025-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ जगरांव में सीएम मान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ जगरांव में सीएम मान का पुतला फूंका
पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ जगरांव में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को गांव मलक, अलीगढ़, पोना और अगवाड़ गुजरा के किसानों और मजदूरों ने मलक चौक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायक सरबजीत कौर मानूके के पुतले फूंके। इससे पहले इन गांवों के लोगों ने तीन किलोमीटर लंबी शव यात्रा निकाली। शव यात्रा मलक चौक पहुंचकर पुतलों के संस्कार के साथ खत्म हुई।सरकार ने जगरांव के उक्त चार गांवों की करीब 526 एकड़ जमीन लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत एक्वायर करने की योजना बनाई है। इसी के विरोध में 7 जुलाई को जगरांव में बड़ा धरना प्रदर्शन किया गया था। इस धरने में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई नेता शामिल हुए थे। उसी दिन किसानों ने 20 जुलाई को पुतले फूंकने का एलान किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।