Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Death of a married woman in Nurmahal: 3 accused arrested following harassment allegations by her maternal family; police have registered a case
{"_id":"6a5f564110838af2db0ca30e","slug":"video-death-of-a-married-woman-in-nurmahal-3-accused-arrested-following-harassment-allegations-by-her-maternal-family-police-have-registered-a-case-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूरमहल में विवाहिता की मौत: मायके पक्ष के प्रताड़ना के आरोपों पर 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरमहल में विवाहिता की मौत: मायके पक्ष के प्रताड़ना के आरोपों पर 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस
नूरमहल के मॉडल टाउन इलाके में 35 वर्षीय विवाहिता सरबजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल परिवार पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में नूरमहल थाना में केस दर्ज किया गया है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के भाई जय चंद, निवासी गुरु रविदास नगर, बूटा मंडी (जालंधर), ने बताया कि उनकी सबसे छोटी बहन सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2012 में मॉडल टाउन, नूरमहल निवासी बलविंदर कुमार के साथ हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। मायके पक्ष का आरोप है कि सरबजीत कौर लंबे समय से घरेलू विवाद और कथित मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रही थी। उन्होंने पति बलविंदर कुमार, ससुर अमरजीत, सास जगीरों और ननद नीलो पर लगातार प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण सरबजीत कौर ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद नूरमहल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। डीएसपी सब-डिवीजन नकोदर एस. ओंकार सिंह बराड़ के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 108, 238 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।