फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Employees' protest in Jagraon over demands for DA and the old pension scheme

जगराओं में डीए व पुरानी पेंशन की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2026 05:03 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:03 PM IST
Employees' protest in Jagraon over demands for DA and the old pension scheme
पंजाब सरकार के खिलाफ लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों और पेंशनरों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जगराओं, सिधवां बेट और सुधार ब्लॉक के शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनरों ने सामूहिक छुट्टी लेकर जगराओं स्थित डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) के सामने धरना दिया। इसके बाद रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकालकर उसका दाह संस्कार किया और मांगें पूरी न होने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है, जब कर्मचारियों को अपनी मांगों के समर्थन में सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदर्शन करना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। नेताओं के मुताबिक, कर्मचारियों की 18 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की मांग के बावजूद सरकार ने केवल 8 प्रतिशत डीए जारी किया है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के लिए बुलाए जाने के बावजूद उनकी समस्याओं का कोई ठोस समाधान नहीं निकला। पुरानी पेंशन और बंद भत्ते बहाल करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, 15 जनवरी 2015 और 17 जुलाई 2020 को जारी पत्रों को रद्द करने, बंद किए गए 37 प्रकार के भत्ते बहाल करने तथा एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) योजना दोबारा लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने और कंप्यूटर शिक्षकों को पक्का करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। पेंशनरों ने छठे वेतन आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार 2.59 का गुणांक देने की मांग की। वहीं, सरकारी स्कूलों में काम करने वाले सफाई सेवकों और मिड-डे मील कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करने पर भी जोर दिया गया। मांगें नहीं मानीं तो गांव-शहर में तेज होगा आंदोलन कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो आंदोलन को गांव-गांव और शहर-शहर तक फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनावों में भी अपनी नाराजगी जाहिर की जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने किया संबोधित धरने को लुधियाना डीटीएफ के महासचिव हरजीत सिंह, सिधवां बेट ब्लॉक डीटीएफ अध्यक्ष हरदीप सिंह रसूलपुर, परमजीत दुग्गल, अशोक भंडारी, जसवंत सिंह क्लेर, डाइट लेक्चरर हरभजन सिंह, अवतार सिंह, जस्मेल सिंह, एससीबीसी यूनियन के रणजीत सिंह हठूर, अमनदीप सिंह और अवतार सिंह हलवारा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर जोगिंदर आजाद, दविंदर सिंह सिद्धू, हरदीप सिंह, तुलसीदास, इंद्रप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, शरणजीत सिंह, अमरदीप कुमार, पवनजीत सिंह, गुर अमृत सिंह, हरप्रीत कौर, सतवीर कौर, सुरिंदर कौर और गुरदीप सिंह सुधार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी व पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि, अर्धसैनिक कल्याण के मुद्दे उठाए

21 Oct 2026

सीढ़ियों से कार में जा छिपा सांप, कॉलोनी में मची हलचल

21 Oct 2026

उन्नाव में युवक की हत्या कर बक्से में बंद किया शव, हाईवे किनारे फेंक भागे हत्यारे

21 Oct 2026

यमुनानगर के कमला नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

21 Oct 2026

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

21 Oct 2026
विज्ञापन

भव्य एयर शो का ट्रायल देखने के लिए नमो घाट पर उमड़े लोग

21 Oct 2026

Video: ऐशबाग में 75 फीट ऊंचे हाईटेक रोबोटिक रावण का दहन, श्रीराम ने किया रावण का वध

21 Oct 2026
विज्ञापन

नैनी में सूखे तालाब में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर निगम के खिलाफ लोगों में दिखा गहरा आक्रोश

21 Oct 2026

प्रतापगढ़ में जयकारों के बीच हुई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, जमकर उड़े अबीर गुलाल

21 Oct 2026

फरीदाबाद पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, परिजनों को किया सम्मानित

21 Oct 2026

मोगा पुलिस लाइन में पुलिस शहादत दिवस पर शहीदों को नमन, 39 शहीद जवानों के परिवार सम्मानित

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दादी बोलीं- बार-बार समझाया, फिर भी नहीं माना कुणाल

21 Oct 2026

बुर्का, किराए की कार और सस्ते होटल, श्रद्धा दुबे की फरारी की पूरी कहानी

21 Oct 2026

नूंह: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को किया नमन, बलिदानी उमर मोहम्मद के परिजनों का सम्मान

21 Oct 2026

शिमला में सुबह से खिली धूप, मौसम हुआ सुहावना

21 Oct 2026

मोगा में पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने की हड़ताल

लुधियाना पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन

21 Oct 2026

सोलन: स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में चूक, जलती चक्करी लेकर पास पहुंचा व्यक्ति

21 Oct 2026

मंडलीय अस्पताल में ड्यूटी छोड़ प्रदर्शन पर बैठीं नर्स

21 Oct 2026

ललितपुर: नकली खाद्य सामग्री से भरी बस सीज, 22 क्विंटल सामान नष्ट; 10 से 12 लाख रुपये कीमत

21 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं के शिविरों में पूजा-अर्चना शुरू, ढोल-नगाड़ों से भक्तिमय हुआ ढालपुर

21 Oct 2026

कांगड़ा: जयसिंहपुर का दशहरा अब होगा राष्ट्र स्तरीय, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की घोषणा

21 Oct 2026

दशहरे पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नयागांव का दशहरा ग्राउंड

21 Oct 2026

मोगा में नवीन कला मंदिर की ओर से धूमधाम से मनाया गया दशहरा

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

21 Oct 2026

मानसून विदा, फिर भी बारिश जारी

21 Oct 2026

VIDEO: जय श्रीराम के जयकारों के बीच जला रावण का पुतला 21 फुट ऊंचे रावण का दहन होते ही रामलीला मैदान में गूंजे जयकारे।

21 Oct 2026

VIDEO: दुर्गा पाण्डालों से धूमधाम से विदा हुई मातारानी।

21 Oct 2026

VIDEO: शस्त्र पूजा कर संस्कृति रक्षा का संकल्प लिया।

21 Oct 2026

VIDEO: महंत रमाकांतपुरी जयकारों के बीच निकली मां काली की शोभायात्रा, गंगा घाट पर कराया स्नान।

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed