Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Ferozepur Police apprehends three armed outsiders along with gangster-turned-social worker Chandu; supporters stage a sit-in protest.
{"_id":"6a13b9d4f06d4576a0082e70","slug":"video-ferozepur-police-apprehends-three-armed-outsiders-along-with-gangster-turned-social-worker-chandu-supporters-stage-a-sit-in-protest-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर पुलिस ने गैंगस्टर से समाजसेवी बने चंदू के साथ तीन बाहरी हथियारबंद व्यक्ति पकड़े, समर्थकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर पुलिस ने गैंगस्टर से समाजसेवी बने चंदू के साथ तीन बाहरी हथियारबंद व्यक्ति पकड़े, समर्थकों ने दिया धरना
फिरोजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंगस्टर (अब समाजसेवी की राह पर निकले) चंदन उर्फ चंदू की गाड़ी रोककर तीन बाहरी हथियारबंद व्यक्तियों को काबू किया है। उसके बाद रविवार चंदू के समर्थकों ने शहीद ऊधम सिंह चौंक पर पंजाब पुलिस के खिलाफ धरना दिया। थाना सिटी पुलिस ने थाने का मुख्य गेट बंद कर दिया और प्रदर्शनकारी व चंदू बाहर खड़े रहे।
चंदू ने कहा कि उसके साथ और उनके उम्मीदवारों को परेशान किया जा रहा है। चंदू ने कहा कि मेरे तीन जिन साथियों को पकड़ा है, उनके पास लाइसेंसी हथियार थे। पुलिस धक्का कर रही है। जब चंदू से पूछा गया कि पुलिस कह रही है कि चंदू गैंगस्टर है, तो चंदू ने कहा कि लोगों की सेवा करना गैंगस्टर है तो मुझे गैंगस्टर समझों। चंदू ने फिरोजपुर के कांग्रेसी, भाजपा व आप के नेताओं की पोल खोलते हुए कहा कि मेरे पास सबूत है ये लोग मुझे अपने ग्रुप में शामिल करने की मिन्नतें करते रहे हैं। समर्थकों ने शहीद ऊधम सिंह चौंक पर पुलिस के खिलाफ धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इससे लोगों का यातायात प्रभावित हुआ है।
उधर, एसपी (डी) मनजीत सिंह ने कहा कि चंदू की गाड़ी से हथियारबंद तीन बाहरी व्यक्तियों को काबू किया है। पूछताछ की जा रही है। नगर काउंसिल चुनाव में किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से किए जाएंगे। गुंडागर्दी किसी भी व्यक्ति को करने नहीं देंगे। पूरे इलाके में पुलिस की गश्त चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।