{"_id":"6a2abcec128856848f02b6c9","slug":"video-firing-incident-stems-from-block-committee-election-rivalry-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति चुनाव की रंजिश में हुई फायरिंग, CCTV फुटेज से खुल रहे राज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक समिति चुनाव की रंजिश में हुई फायरिंग, CCTV फुटेज से खुल रहे राज, पुलिस जांच में जुटी
गांव मानुके में एक घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में अब धीरे-धीरे कई परतें खुलने लगी हैं। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान व तलाश की जा रही है।
सामने आई सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार तीन युवक घर के बाहर पहुंचते हैं। इनमें से दो बदमाश बाइक से नीचे उतरते हैं। एक युवक पहले घर के गेट की ओर पत्थर फेंकता है, जबकि दूसरा एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर देता है। इस दौरान तीसरा नकाबपोश युवक बाइक स्टार्ट रखकर मौके पर खड़ा रहता है, ताकि वारदात के बाद सभी तुरंत फरार हो सकें।
मामले को लेकर पीड़ित प्रगट सिंह ने फायरिंग को ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान हुए विवाद से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव के समय कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी और बहसबाजी हुई थी, जिसकी रंजिश में उनके घर को निशाना बनाया गया। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शक के आधार पर कई लोगों के नाम पुलिस को दे दिए हैं और अब आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।
उधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। फायरिंग की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।