{"_id":"6a2a694218c4a2ee81041d5a","slug":"video-medical-officer-in-chandauli-claims-medicines-were-temporarily-kept-outside-due-to-snake-sighting-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चिकित्साधिकारी का दावा- सांप दिखने के कारण दवाएं अस्थायी रूप से बाहर रखी गई थीं, अब सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चिकित्साधिकारी का दावा- सांप दिखने के कारण दवाएं अस्थायी रूप से बाहर रखी गई थीं, अब सुरक्षित
चंदौली जिले के चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दवाओं के कूड़े के ढेर में पड़े होने का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपना पक्ष रखा है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि दवाओं के रखरखाव में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है और सभी औषधियां वर्तमान में सुरक्षित हैं। डॉ. रितेश कुमार के अनुसार घटना से एक दिन पूर्व आरबीएसके कार्यालय के बगल स्थित उस कक्ष में, जहां औषधियों का भंडारण किया गया था, सांप दिखाई देने की सूचना मिली थी। कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए तथा कक्ष की साफ-सफाई और कीट एवं सर्प नियंत्रण की व्यवस्था कराने के लिए वहां रखी गई दवाओं को अस्थायी रूप से बाहर सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि कक्ष की साफ-सफाई, निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद सभी औषधियों को पुनः नियमानुसार उनके निर्धारित स्थान पर सुरक्षित रख दिया गया है। वर्तमान में सभी दवाएं भंडारण मानकों के अनुरूप संरक्षित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।